फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 20 मिनट में पूरा हुआ रेस्क्यू अभियान

Thu, 06 Aug 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 हमले में घायल लोगों को सीपीआर देते हुए चिकित्सक। विभाग 
विज्ञापन
हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने के लिए सिरसा में मॉक एक्सरसाइज
विज्ञापन

फोटो 21,22
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए वीरवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस अभ्यास में हवाई हमले से एक इमारत के क्षतिग्रस्त होने और उसमें आठ लोगों के फंसे होने का परिदृश्य तैयार किया गया।
हवाई हमले की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस, पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एम्बुलेंस सेवा और एनसीसी की टीमें मौके पर पहुंचीं। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में फंसे सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

चार अन्य घायलों का मौके पर ही उपचार किया गया। जिला राजस्व अधिकारी संजय बिश्नोई ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य हवाई या मिसाइल हमले जैसी आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य कितनी तेजी और समन्वय से पूरा हो सकता है, यह भी परखा गया। मॉक एक्सरसाइज पूरी तरह सफल रही।

विभागों का समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया
अग्निशमन विभाग, एम्बुलेंस सेवा, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमों ने बेहतर समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया। इस अभ्यास से विभिन्न विभागों के बीच तालमेल का प्रभावी परीक्षण हुआ। किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का भी आकलन किया गया। सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि सभी विभागों का समन्वय संतोषजनक रहा। क्विक रिस्पांस टीमें समय पर घटनास्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन


अभियान की सफलता और उपस्थित अधिकारी
प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 20 मिनट में पूरी इमारत का रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह अभ्यास आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने में सहायक सिद्ध हुआ। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी धनपत सिंह और एनसीसी से सुखदेव सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें