फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला व राजपाल माजरा 9-10 अगस्त जिले में आएंगे

Thu, 06 Aug 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा ने वीरवार को बताया कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जयंती समारोह 27 सितंबर को नूंह में होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से लाखों लोग श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
सिरसा जिले में जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा के नेतृत्व में तैयारियां चल रही हैं। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष राजपाल माजरा 9 व 10 अगस्त को सिरसा जिले का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 अगस्त को डबवाली, रानियां तथा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें होंगी। 10 अगस्त को दोनों नेता सिरसा व कालांवाली विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक लेंगे। इन बैठकों में जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें