फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर समय मिस करने वाली निजी 22 बसों की रिपोर्ट तैयार, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
बस स्टैंड काउंटर पर खड़ी रोडवेज और प्राइवेट बसें - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और बच्चों को मुफ्त में सुविधा देने को लेकर सहकारी समिति की बसों का भी संचालन किया गया था। लेकिन निजी 22 बस संचालकों ने बसों के समय को मिस किया था। जिसके बाद अब रोडवेज की ओर से इन सभी की रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसकी कॉपी उपायुक्त और आरटीओ को सौंपी जाएगी। ऐसे में संबंधित निजी बस संचालकों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश सरकार ने सरकारी और सहकारी समिति की बसों में महिलाओं व उनके साथ 15 साल तक के बच्चे को निशुल्क यात्रा करवाने के निर्देश थे। लेकिन सहकारी समिति बस संचालकों को जब बस चलाने में मुनाफा होता हुआ नजर नहीं आया तो उन्होंने बसों के फेरे कम कर दिए और कई का समय मिस कर दिया। जिसके कारण यात्रियों खासकर महिलाओं को रक्षाबंधन वाले दिन काफी परेशान होना पड़ा। बसों को निरंतर चलाने को लेकर रोडवेज की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई और किन रूटों पर कितनी बसों का संचालन कम हुआ उनका रिकॉर्ड तैयार किया गया। पर्व के दो दिनों में रानियां, ऐलनाबाद, बणी और डबवाली की करीब 22 समय मिस रहे। निजी बसों के समय मिस होने पर रोडवेज की ओर से सरकारी बसों के फेरों को बढ़ाया गया था। सहकारी समिति बस संचालकों द्वारा मनमानी करने और आदेशों की पालना न करने पर रोडवेज ने रिपोर्ट तैयार की है।
निजी बस संचालकों ने शनिवार को लिया था महिलाओं और बच्चों से किराया
महिलाओं और बच्चों को निशुल्क यात्रा करवाने के आदेश होने के बाद भी निजी बस परिचालकों ने महिलाओं और बच्चों की टिकट काटी थी। जिसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने निजी बस परिचालकों से कई यात्रियों का किराया भी वापस करवाया था। ऐसे में रोडवेज ने यात्रियों की टिकट एकत्र कर उसका भी ब्योरा तैयार किया है। इसकी शिकायत आरटीओ को दी गई है। हालांकि अभी तक विभाग की ओर से इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को महिला यात्रियों से किराया लेने के मामले और रविवार को निजी बस संचालकों की ओर से समय मिस किए जाने को लेकर 22 बसों की रिपोर्ट तैयार की गई है। इसके संबंध में पहले भी आरटीओ को शिकायत दी गई है। अब लिखित में पत्र उपायुक्त और आरटीओ को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-रतन लाल, एसएस, बस स्टैंड सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें