फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेसीडी में रजिस्ट्रेशन शुरू,1400 से ज्यादा सीटों पर आवेदन आमंत्रित

Thu, 28 May 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में, दाखिला सत्र की शुरुआत के साथ ही जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भीड़ देखने को मिल रही है। जेसीडी विद्यापीठ में उनकी सुविधा के लिए निशुल्क परामर्श और फॉर्म भरने के लिए स्थापित एडमिशन सेल कार्य कर रही है।
विवि प्रबंधन के अनुसार, विशेष रूप से हेल्प डेस्क एडमिन ब्लॉक में लगाए गए हैं। ये सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कार्यरत हैं। विद्यार्थी यहां ऑनलाइन फॉर्म भरने और किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आ सकते हैं। इतना ही नहीं, किसी कोर्स को लेकर कोई संशय की स्थिति होती है तो छात्रों को गाइड भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों, संस्कारों और समग्र व्यक्तित्व विकास से भी जोड़ना है। उन्होंने बताया कि जेसीडी विद्यापीठ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और कौशल को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है ताकि वे भविष्य में सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकें।
महानिदेशक ने बताया कि संस्थान में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को एडमिशन प्रक्रिया के दौरान हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे जेसीडी विद्यापीठ के एडमिशन सेल के माध्यम से विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणजीत सिंह ने बताया कि जेसीडी में बीएससी , बीएससी (फिजिकल साइंस), बी.एससी. डेटा साइंस और बी.एससी. फिजिकल हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एजुकेशन, बीए, बीएजेएमसी, बीसीए, बीकॉम, एमकॉम, एमए इंग्लिश, एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी मैथ्स, एमएससी जूलॉजी, एमएससी बॉटनी जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें