सिरसा। जिले के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चल रही स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को पांचवें दिन रोचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालयों के विद्यार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी दौरान स्टेडियम में खेल दिवस पर अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
खेल प्रतियोगिता के पांचवें दिन अंडर - 17 फुटबाव का पहला मैच खेला गया। जो रानियां खंड और डबवाली खंड के बीच खेला गया। इसमें रानियां ने 5 - 3 से पेनल्टी कर जीत हासिल की। दूसरा मैच खंड ओढां और ऐलनाबाद के बीच खेला गया। इसमें ऐलनाबाद खंड ने 3-2 से जीत हासिल की। इसके बाद तीसरा मैच चोपटा और बडागुढ़ा के बीच खेला गया। इसमें चोपटा ने 5-0 से जीत हासिल की।
इस प्रकार रहे परिणाम
रेस्लिंग, अंडर - 19
- बजरंग, 55 किलो, प्रथम
- मोहित, 55 किलो द्वितीय
- गगनदीप, 60 किलो, प्रथम
- सुमित, 60 किलो, द्वितीय
- प्रेम, 63 किलो, प्रथम
- गुरमन सिंह, 67 किलो प्रथम
- हामेश, 72 किलो प्रथम
- प्रिंस, 97 किलो प्रथम
- रामप्रताम, 57 किलो, प्रथम
- मोहित कुमार, 57 किलो, द्वितीय
- परमजीत, 61 किलो, प्रथम
- शुभम, 61 किलो, द्वितीय
- वंशदीप सिंह, 65 किलो, प्रथम
- हरशित, 65 किलो, द्वितीय
- मान्या, 70 किलो, प्रथम
- कृषदीप, 74 किलो, प्रथम
- सवनीत सिंह, 74 किलो, द्वितीय
- निखिल, 79 किलो, प्रथम
- अभिजोत सिंह, 79 किलो, द्वितीय
- पुनीत, 86 किलो, प्रथम
- प्रतीक, 86 किलो, द्वितीय
- दुरगेश कुमार, 97, प्रथम
- ध्रुव 97 किलो, द्वितीय
- विपुल, 125 किलो, प्रथम