फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 345 गांवों में तीन लाख घरों तक पहुंचे रामभक्त, महोत्सव का दिया निमंत्रण

Tue, 16 Jan 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सिरसा में अक्षत वितरण करती टीम। स्रोत : संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन



सिरसा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शहर और गांवों में अक्षत वितरण का कार्य सोमवार को लगभग पूर्ण हो गया है। जिले के 345 गांवों में 478 टोलियां ने घर घर जाकर लोगों को अक्षत देकर निमंत्रण दिया है। दावा है कि रामभक्तों ने 15 जनवरी तक तीन लाख घरों में निमंत्रण देने का कार्य किया है। जिले के हर वर्ग ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया है।
जिलेभर में 22 जनवरी को यादगार मनाने के लिए सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संस्थाएं जुटी हुई हैं। जहां तारा बाबा कुटिया में विशेष कार्यक्रम व शोभायात्रा को लेकर कुटिया के प्रधान सेवक गोबिंद कांडा लगे हुए हैं तो वहीं विश्व हिंदू परिषद और स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी ग्राउंड स्तर पर तैयारियां करने में जुटे हैं। विहिप और संघ की ओर से छह दिनों की योजना बनाने पर मंथन जारी है। मंगलवार को विशेष बैठक भी जिलास्तर पर आयोजित की गई। इसमें आगामी रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
कुछ विशेष कार्यक्रम
17 जनवरी को संघ की ओर से शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ भगवान श्रीराम के जीवन को लेकर विचार गोष्ठी।
19 जनवरी को कृषि विज्ञान केंद्र में विश्व संवाद केंद्र द्वारा फोटोग्राफी की निशुल्क कार्यशाला।

21 जनवरी को सीडीएलयू में स्कूली विद्यार्थियों के लिए मैराथन, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिता।
22 जनवरी को शहर में शोभायात्रा व झांकियां निकाली जाएगी।
22 जनवरी अग्रसेन स्कूल में लाइव कार्यक्रम।
22 जनवरी को तारा बाबा कुटिया प्रांगण में 31 फुट की श्रीराम की मूर्ति की स्थापना



अक्षत वितरण का कार्यक्रम लगभग पूर्ण हो चुका है। 345 गांवों के करीबन तीन लाख घरों में निमंत्रण दिया है और विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा बनाई है। - गौरव शर्मा, जिलामंत्री, विश्व हिंदू परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें