फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, 3 गिरफ्तार, पहले सिर में मारी थी बोतल और फिर दबाया गला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागुढ़ा। 25 अगस्त को गांव मल्लेवाला निवासी राजू नामक युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने मामले को बडागुढ़ा पुलिस ने सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से 2 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान काशी का बास निवासी विशाल तथा ऐलनाबाद निवासी जगसीर व मदन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने पहले राजू के साथ बैठकर शराब पी और फिर उसे अपने दोस्त से मिलवाने के लिए गांव नटार में लेकर चले गए। रास्ते में उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने पहले तो राजू के सिर पर शराब की बोतल से वार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को उसी की गाड़ी की डिग्गी में डालकर राजस्थान की तरफ ले गए। लेकिन रास्ते में गांव बणी के निकट गाड़ी खराब होने के चलते उन्होंने शव को साथ लगती नहर में फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी गाड़ी को गांव बणी में ही छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी अवतार सिंह के मुताबिक इस हत्याकांड में 6 लोग शामिल हैं। जिनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में 3 अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें