फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा का कुनबा बढ़ा: राजेंद्र देसुजोधा ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम नायब सैनी ने बताया पुराना मित्र

Wed, 03 Jul 2024 12:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में राजेंद्र देसूजोधा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर और तलवार देकर सम्मानित किया। वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी ने देसूजोधा को  अपना पुराना मित्र बताया और कहा कि बीजेपी में राजेंद्र देसूजोधा के सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा दौरे पर हैं। रहेंगे। इस दौरान सीएम सैनी कई योजनाओं शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। साथ ही जनता से रुबरू होंगे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र देसुजोधा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पटका पहनाकर देसूजोधा को बीजेपी में शामिल किया।

विज्ञापन


इस दौरान राजेंद्र देसूजोधा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर और तलवार देकर सम्मानित किया। वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी ने देसूजोधा को  अपना पुराना मित्र बताया और कहा कि बीजेपी में राजेंद्र देसूजोधा के सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी। सीएम ने कहा कि देसुजोधा ने बीजेपी में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को मजबूत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें