फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन-इंटरलॉकिग कार्य के कारण 29 तक रेल यातायात रहेगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बीकानेर मंडल के हिसार-बठिंडा रेलखंड पर सिरसा स्टेशन पर तकनीकी कार्य के 29 मार्च तक नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि जिन रेल सेवाओं को आंशिक रद्द किया गया है उनमें गाड़ी संख्या 04572 धूरी-सिरसा रेल सेवा 22 मार्च से 29 मार्च तक हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन हिसार-सिरसा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04573 सिरसा-लुधियाना रेलसेवा 22 मार्च 29 मार्च तक हिसार से लुधियाना के लिए संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04782 रेवाडी-बठिंडा रेलसेवा 22 मार्च से 29 मार्च तक हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-बठिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04781 बठिंडा-रेवाडी रेलसेवा 22 मार्च से 29 मार्च तक हिसार से रेवाडी के लिए संचालित होगी। यह रेलसेवा बठिंडा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14085 तिलकब्रिज-सिरसा रेलसेवा 22 मार्च से 28 मार्च तक हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-सिरसा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14086 सिरसा-तिलकब्रिज रेलसेवा 23 मार्च से 29 मार्च तक हिसार से तिलकब्रिज के लिए संचालित होगी। यह रेलसेवा सिरसा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा 26 मार्च से 28 मार्च तक हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-बठिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा 27 मार्च से 29 मार्च तक हिसार से दिल्ली के लिए संचालित होगी। यह रेलसेवा बठिंडा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार रेगुलेट रेलसेवा में गाड़ी संख्या 14730 फजिल्का-रेवाड़ी रेलसेवा 27 मार्च को बठिंडा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें