फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चढ़ रहा जाड्डा, तीन डिग्री गिरा जिले का तापमान

Wed, 01 Jan 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नववर्ष की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह कोहरा छाया। इस दौरान दृश्यता भी 10-15 मीटर के आसपास रही। जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिले का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में धुंध का असर सुबह 10 बजे तक ज्यादा रहा। दिन में 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। धुंध के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक लाइट, इंडिकेटर चलाकर धीरे-धीरे सड़कों पर अपने वाहनों को ले जा रहे थे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पाला जमने की भी संभावनाएं हैं। किसानों को फसलों की हल्की सिंचाई करते रहने की जरूरत है, ताकि पाला जमने की स्थिति में नुकसान न हो। अभी गेहूं और सरसों की फसल में अच्छा फुटाव है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी तक धुंध व बादलवाही का माहौल रहेगा और रात को तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::::







शनिवार तक जारी रहेगा तापमान में गिरावट का दौर



तापमान में गिरावट का दौर शनिवार भी जारी रहेगा। तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। कई जिलों में कोल्ड-डे के साथ शीतलहर की स्थिति बन सकती है। हाड कंपा देने वाली ठंड वीरवार से शनिवार तक रहने के आसार हैं। वहीं सर्दी के कारण स्कूलों में 15 दिनों का अवकाश घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद परेशानी झेल रहे स्कूली बच्चों को राहत मिली है।
विज्ञापन


-

बच्चों और बुजुर्गों बरतें सावधानी



चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों में कई तरह की बीमारियां होने की आशंका रहती है, जबकि बुजुर्गों को भी इस समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बदलते मौसम में बच्चों में निमोनिया होने की आशंका रहती है। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। शिशु रोग विशेषज्ञ का कहना है कि अधिकतर बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार के चपेट में आ रहे हैं। कुछ बच्चों को निमोनिया भी हो रहा है। ठंड लगने के कारण कोल्ड डायरिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में बच्चों में सर्दी, खांसी, निमोनिया और पीलिया होने की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें