फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखा एसपी कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मी से पर्स और मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एसपी कार्यालय में कार्यरत पुलिस कर्मी केवल सिंह से मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर पर्स, मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। पीड़ित पुलिस कर्मी ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। घटना बीते मंगलवार देर रात की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ईएचसी केवल ने बताया कि वह एसपी कार्यालय में तैनात है और भीमा गांव का रहने वाला है। देर रात को जब वह ड्यूटी से घर जा रहा था तो गांव फरवाई और पनिहारी के बीच मेें नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उसके मोटरसाइकिल के आगे अपना मोटरसाइकिल लगा चाबी निकाल ली। एक बदमाश ने उसकी छाती पर पिस्तौल लगाकर सारा सामान देने की बात कहीं और न देने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश उसका पर्स, मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर फरार हो गए। पर्स में चार हजार रुपये, एटीएम, आईकार्ड और अन्य सामान था। वहीं उन्होंने बताया की तीनों बदमाश पंजाबी बोल रहे थे और कुछ दूरी पर ही मोबाइल फेंकने की बात कह वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें