फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द भरे जाएंगे पंजाबी अध्यापकों के 400 पद : सीएम

विज्ञापन
बाबा अजीत सिंह को सम्मानित करते हुए सीएम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि संस्कारों के बिना सभी प्रकार की शिक्षाएं व्यर्थ हैं। ब तक हम महापुरुषों के संपर्क या उनके बताए हुए उपदेशों व शिक्षाओं पर नहीं चलते तब तक हमारी शिक्षा व्यर्थ है। इन्हीं महापुरुषों का संदेश देने के लिए हरियाणा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में महापुरुषों की जयंती सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। मनोहर लाल रविवार को सिरसा की नई अनाज मंडी में गुरुनानक देव के 550 साला प्रकाशोत्सव के अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से आई संगत को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि गुरु नानक देव महाराज ने गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में चार महीने 13 दिन बिताए थे। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की मांग पर गुरुद्वारा चिल्ला साहिब की लगभग 77 कनाल नजूर भूमि जो सरकार के नाम है को सरकार की नीति के अनुसार गुरुद्वारा के नाम करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सिरसा व उसके आस-पास के पंजाबी बाहुल्य जिलों में पंजाबी अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की घोषणा की। इसके लिए लगभग 400 पदों का विज्ञापन जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा। साथ ही पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में सिख गुरुओं के नाम से एक संग्रहालय बनवाने की घोषणा की। क्योंकि कुरुक्षेत्र की धरती पर सिख धर्म के आठ गुरुओं के चरण पड़े हैं। इसलिए कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय बनाया जाएगा। संग्रहालय में सिख गुरुओं के बलिदान व इतिहासकारों द्वारा लिखे गए लेखों की जानकारी उपलब्ध होगी ताकि युवा पीढ़ी को महापुरुषों से प्रेरणा मिल सके। उन्होंने हरियाणा से होकर पंजाब व राजस्थान सीमा तक जा रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनके नाम के साइन बोर्ड लगवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कैथल में स्थापित की गई संत चूड़ामणि भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का अनावरण रिमोट से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें