सिरसा। जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय के सभागार में जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने समाधान शिविर में 10 शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें समाधान शिविर में आई हैं उन्हें तत्काल समाधान के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को भेजें।
डीआरओ संजय कुमार ने कहा कि समाधान शिविर जन समस्याओं के निवारण में सशक्त माध्यम बन रहा है। इसलिए अधिकारी इन शिविरों में आने वाली शिकायतों को निवारण प्राथमिकता के आधार पर करवाएं तथा शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट करें।
समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के प्रति संबंधित विभाग जवाबदेह है और समयबद्ध ढंग से समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर की मॉनिटरिंग मुख्यालय स्तर पर की जाती है। इसलिए अधिकारी कार्रवाई करने में त्वरित प्रतिक्रिया दें और समाधान की दिशा में उचित कदम उठाएं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे समाधान शिविर में अपनी शिकायतें दर्ज करवाएं।