फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पीटीआई बिजली मंत्री को राखी बांधने पहुंचीं घर, नहीं मिलने देने पर गेट पर बांधी राखी

विज्ञापन
मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के निवास के बाहर बैठे पीटीआई - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले के 88 बर्खास्त पीटीआई अध्यापक अपनी नौकरी को दोबारा पाने के लिए 49 दिनों से लगातार प्रयास कर रहे है। रक्षा बंधन पर महिला पीटीआई अध्यापकों ने बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह को राखी बांधकर नौकरी बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने सात महिला पीटीआई अध्यापकों से राखी बंधवाई, लेकिन कोई संतुष्टिजनक जवाब ना मिलने पर महिला पीटीआई अध्यापक निराश होकर वापस लौट गए। जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिले के 88 पीटीआई अध्यापकों को बीती 4 जून को रिलीव कर दिया था। नौकरी बचाने को लेकर पीटीआई अध्यापक 49 दिनों से धरने पर बैठे हैं। सोमवार को रक्षा बंधन पर महिला पीटीआई अध्यापक ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला, सिरसा के विधायक गोपाल कांडा व बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह के निवास स्थान पर उन्हें राखी बांधने पहुंची। राखी बांधकर पीटीआई महिलाएं भाई से नौकरी बचाने का वचन लेने वाली थी, लेकिन सिरसा और ऐलनाबाद के विधायक निवास स्थान पर उन्हें नहीं मिले। इसके बाद पीटीआई अध्यापक करीब 2 बजे बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के घर पहुंचे।
पीटीआई अध्यापकों ने गेट के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मियों से चौधरी रणजीत सिंह से मिलने के लिए बोला पर सुरक्षाकर्मियों ने मना करते हुए कहा कि उन्होंने किसी से भी मिलने को मना किया है। जिसके बाद पीटीआई महिला अध्यापकों ने मंत्री के घर के आगे धरने पर बैठ गए और गेट पर ही राखी बांधनी शुरू कर दी। जिससे देख सुरक्षा कर्मी बोले की थोड़ी देर प्रतीक्षा करें अंदर से आदेश आते ही चले जाना। जिसके बाद पांच महिला पीटीआई सुमन, सरोज, रोहित, बलविंद्र व सुमित्रा को अंदर जाने की अनुमति मिली। महिलाओं ने चौधरी रणजीत सिंह को राखी बांधी और पीटीआई अध्यापकों की नौकरी बहाली को लेकर वचन मांगा। चौधरी रणजीत सिंह ने उन्हें 500 रुपये शगुन के रूप में दिए और बोले की पहले ही मदद कर रहे है। जिस पर महिला पीटीआई अध्यापक बोली कि उसके सकारात्मक प्रभाव तो दिखे नहीं आप अब साथ लगकर हमारी लड़ाई लड़ो। ताकि हमारा भी विश्वास बना रहे। चौधरी रणजीत सिंह बोले हां मैं कोशिश करूंगा। इसके बाद सभी पीटीआई कर्मचारी लौट आए। इस मौके पर सुधाकर शर्मा, जगदीश सिंह, बलविंद्र सिंह, मुकेश कुमार, राजेश कुमार व कुलवंत सिंह के साथ पीटीआई अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें