फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लोगों ने शहरी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को स्थानांतरित करने का किया विरोध

Sat, 25 Apr 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। वार्ड-20 के चौहान नगर में पिछले 12 वर्षों से चल रहे शहरी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को शिफ्ट करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जहां एक ओर विभाग ने बिल्डिंग खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है वहीं दूसरी ओर तीन मोहल्लों के निवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक पत्र भेजकर इस स्थानांतरण को रोकने के लिए गुहार लगाई है।
शहरी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को बचाने के लिए यूथ ट्रस्ट डबवाली ने भी मोर्चा खोल दिया है। संस्था के प्रधान भारत नाहर एवं अन्य सदस्यों ने भी मोहल्ला वासियों की आवाज उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक मांगपत्र भेजकर इस केंद्र को उसी स्थान पर बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग इस केंद्र को सड़क के उस पार एक कोठी में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। विभाग का कहना है कि वर्तमान बिल्डिंग का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। इसलिए 21 अप्रैल तक इसे खाली करना अनिवार्य था।
तीन मोहल्लों के लोगों पर पड़ेगा असर : इस केंद्र के शिफ्ट होने से तीन मोहल्लों चौहान नगर, जवाहर नगर और धालीवाल नगर के लोगों पर इसका असर पड़ेगा। मोहल्लों के निवासियों रामकुमार, मुकेश, जगदीश, बाबूराम , राम प्यारी, शांति देवी व अन्य ने बताया कि सभी तीनों मोहल्लेवासियों ने प्रार्थी बनकर स्वास्थ्य मंत्री को अपनी व्यथा सुनाई है।
लोगों ने बताया कि वर्ष 2014 से चल रहे इस केंद्र में रोजाना 60 से 70 मरीज इलाज के लिए आते हैं। मोहल्ला निवासियों के अनुसार यह इलाका काफी पिछड़ा है। यहां के गरीब लोगों को मुफ्त सरकारी इलाज के लिए यह केंद्र सबसे नजदीक पड़ता है। गर्भवती महिलाओं का उपचार और बच्चों का टीकाकरण इसी केंद्र के भरोसे है।
विज्ञापन

चिकित्सा केंद्र के स्थानांतरण होने से बुजुर्गों और महिलाओं को दूर जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मांग की है कि गरीब जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इस चिकित्सा केंद्र का स्थानांतरण तुरंत रद्द किया जाए और इसे वर्तमान स्थान या मोहल्ले के ही किसी नजदीकी परिसर में चलाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें