फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: समाधान शिविर में पीपीपी व पेंशन की समस्याएं आ रही अधिक

Sat, 15 Jun 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविर में मुख्य समस्याएं परिवार पहचान पत्र व पेंशन की आ रही हैं। शुक्रवार को भी सिरसा के लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त आरके सिंह ने की। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को समाधान शिविर में 103 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, इनमें से 19 परिवार पहचान पत्र, 24 पेंशन, 12 पुलिस विभाग, 12 डीएमसी कार्यालय, 7 जनस्वास्थ्य विभाग व 6 डीडीपीओ कार्यालय से संबंधित थी। समाधान शिविर में सुबह 9 बजे से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए। उन्होंने शिविर में नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, बिजली, पानी तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं आदि की समस्याएं सुनी। जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निदान करवाया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें। नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उनको एक समस्या के लिए अधिकारियों के पास बार-बार न आना पड़े। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविरों में स्वयं उपस्थित होकर गंभीरता के साथ जनता की समस्याओं को सुने व उनका हरसंभव समाधान करें। इस अवसर पर एडीसी डाॅ. विवेक भारती, एसडीएम राजेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें