फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 546 ग्राम हेरोइन के साथ पिता-पुत्र और दामाद गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए पुलिस ने पिता-पुत्र तथा दामाद को 546 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुभाष, शंटी व सुनील निवासी मकान नंबर-45 डीसी कॉलोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

टीमों ने मोटरसाइकिल सवार शंटी को 360 ग्राम हेरोइन के साथ मिनी बाईपास जेजे काॅलोनी क्षेत्र से, सुभाष को 115 ग्राम हेरोइन के साथ यूनिवर्सिटी मिनी बाईपास रोड पर स्थित वाटर वर्क्स के पास से, जबकि सुनील को 71 ग्राम हेरोइन के साथ शहर के खैरपुर क्षेत्र से काबू किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी सुभाष तथा शंटी पिता-पुत्र हैं, जबकि तीसरा आरोपी सुनील कुमार उनका दामाद बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों ने पिछले एक महीने से डीसी काॅलोनी सिरसा में पंजाब के मुक्तसर क्षेत्र से आकर किराये पर रहना शुरू किया था।
युवक गिरफ्तार, तलाशी में 35 ग्राम हेरोइन बरामद

सिरसा। एंटी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान थेहड़ मोहल्ला क्षेत्र से एक युवक को 35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान रोशन निवासी गांव देवदू, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि टीम गश्त के दौरान शहर स्थित थेहड़ मोहल्ला से होते हुए पीर दरगाह की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। इस पर युवक को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें