फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कैदी की मौत, भाई ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला जेल में झगड़े के मामले में बंदी पवन कुमार निवासी वार्ड तीन ऐलनाबाद की नागरिक अस्पताल सिरसा में मौत हो गई। 32 वर्षीय पवन बीते अगस्त माह से जिला जेल में था। मृतक के भाई विजय ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

विजय का कहना है कि जेल के पीसीओ से उसकी अपने भाई से बातचीत होती थी। 15 दिन पहले उसने पेट दर्द के बारे में कहा था। जिस पर उसने उसे जेल में चिकित्सक को दिखाने को कहा। उसने बताया कि जेल में उसका इलाज नहीं हो रहा है। विजय ने बताया कि इस पर उसने अपने भाई को जेल के अधिकारियों को शिकायत करने को कहा तो उसके भाई ने कहा कि जेल कर्मी उसे अधिकारियों के पास जाने नहीं देते। उसने बताया कि उसके भाई को इलाज के लिए अग्रोहा भी लेकर गए थे लेकिन वहां से भी मात्र दवा की एक शीशी दिलवा कर वापस आ गए। उसने बताया कि बीती शाम को भी उसने अपने भाई से बात की और उसके बैंक खाते में दो हजार रुपये डलवाए। विजय ने बताया कि बीते शुक्रवार सुबह जेल से उसकी बहन के मोबाइल पर काल आई कि तुम्हारा भाई नागरिक अस्पताल में भर्ती है आ जाओ। जब वे अस्पताल में पहुंचे तो यहां उसके भाई के शव को स्ट्रेचर पर लेकर जा रहे थे। उसने बताया कि उसके भाई के दो छोटे बच्चे हैं। जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है। उधर जेल प्रशासन ने इलाज में लापरवाही की बात को नकारते हुए कहा कि बंदी को समय पर उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें