फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारी रखें : अशोक तंवर

विज्ञापन
सदस्यता समारोह से पहले शहर में झाड़ू लेकर रोड शो निकालते अशोक तंवर। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। आम आदमी पार्टी नेता डॉ. अशोक तंवर ने बुधवार को सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता व सह प्रभारी महेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुशील गुप्ता ने कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल प्रदेश की सूरत बदलना चाहते हैं। यहां के नेताओं की लूट खसूट की दुकान बंद करना चाहते हैं। इसलिए पंजाब और दिल्ली की तरह हरियाणा की जनता भी उनका साथ दे। गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीति के मायने बदले हैं। वे सच्चे अर्थों में भारत सपूत हैं। पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पीर फकीरों की धरती सिरसा से उन्हें खूब हौसला मिला है। उन्होंने कहा कि पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारी रखें और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को अधिक से अधिक संख्या में जिताकर भेजें। इस मौके पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष गुररतन पाल सिंह किंगरे, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, कुलदीप गदराना, विरेंद्र मेहता, दर्शन सिंह सरां, पंकज चौहान, यशपाल छाबड़ा, गोपाल कंबोज, अमित सोनी, परमवीर सिंह, जोन प्रभारी लक्ष्य गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें