फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के 63 आवेदक नहीं जमा रहे पूरे कागजात, अब आवेदन रद्द करेगा नप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों ने आवेदन तो कर दिया लेकिन 63 परिवार ऐसे हैं जो अपने कागजात पूरे नहीं जमा करवा रहे हैं। बार-बार पत्राचार के बावजूद ध्यान ना देने के कारण अब नगर परिषद ने फैसला किया है यदि एक हफ्ते के भीतर औपचारिकताएं पूरी नहीं की तो आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार की ओर से मकान बनाने और मकान की रिपेयर के लिए फंड उपलब्ध करवाया जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इसके लिए तीन किश्तों में फंड आवेदक को उपलब्ध करवाया जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक 370 परिवारों को लाभ दिया जा चुका है। इसके अलावा 63 आवेदक ऐसे हैं जिन्हें स्कीम का लाभ नहीं मिल पाया। इसका मुख्य कारण ये है कि आवेदन तो आ गए और स्वीकार भी हो गए लेकिन आवेदकों ने कागजात पूरे नहीं किए। इसके बाद नप अधिकारियों ने आवेदकों को फोन करके भी और पत्राचार के माध्यम से भी सूचना दे दी है। लेकिन इसके बावजूद कागजात जमा नहीं करवा रहे। ऐसे में नप अधिकारियों ने फैसला किया है एक हफ्ते के भीतर कागजात पूरे नहीं करवाए तो इन आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
आवेदकों को दिया है एक हफ्ते का समय : कार्यकारी अधिकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी पात्र परिवारों तक सहायता पहुंचाने का हमारा प्रयास है। लेकिन 63 आवेदक ऐसे हैं जिन्होंने आवेदन तो कर दिया लेकिन कागजात पूूरे नहीं कर रहे। उन्हें पत्राचार के माध्यम से भी और फोन करके भी सूचना दे दी है। अब एक हफ्ते का समय और दिया गया है। यदि अब भी कागजात पूरे नहीं किए तो आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी
नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें