फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस टीमों ने विभिन्न मामलों में छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला पुलिस ने विभिन्न मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि डिंग थाना पुलिस ने गांव मौजूखेड़ा के पास दबिश देकर अवैध खुर्दा संचालक गांव संगर साधा निवासी भागमल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 14 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं ऐलनाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टी-प्वाइंट ममेरां रोड क्षेत्र से चार लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। वार्ड 15 ऐलनाबाद निवासी सुभाष व संजय दास, ढाणी शेरांवाली निवासी महेंद्र और निवासी वार्ड 10 ऐलनाबाद निवासी राहुल के पास से 1700 रुपये की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। उनके खिलाफ थाना ऐलनाबाद में जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

युवक से मिली 290 गोलियां







इसके अलावा ड्रग कंट्रोल विभाग और सीआईए सिरसा की संयुक्त टीम ने नागरिक अस्पताल सिरसा क्षेत्र से जेजे काॅलोनी सिरसा निवासी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नशे में इस्तेमाल होने वाली 290 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए ड्रग कंट्रोलर विभाग सिरसा के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें