फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आरोपियों ने दो युवकों पर किया हमला, 50 हजार उठाकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नोहरिया बाजार में बुधवार को बाइक सवार युवकों ने दो युवकों से मारपीट की और 50 हजार रुपये व चांदी की चेन लेकर चले गए। शहर थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गांव गुडियाखेड़ा निवासी घायल प्रदीप कुमार ने बताया कि वह सोलर पैनल का काम करता है।
विज्ञापन


बुधवार को वह अपने दोस्त नवीन निवासी गांव लुदेसर जिला सिरसा के साथ सोलर पैनल का सामान खरीदने सिरसा आया था। रात को जब वे दोनों सामान खरीदकर वापस जाने लगे तो नोहरिया बाजार में एक बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। प्रदीप का कहना है कि इसके बाद चारों युवकों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और नवीन के सिर पर ईंट मारकर उसे गंभीर चोट पहुंचाई।

इसी दौरान उसकी जेब से 50 हजार रुपये व चांदी की चेन नीचे गिर गई, जिसे चारों युवक उठाकर ले गए। प्रदीप का कहना है कि राहगीरों की मदद से उसने नवीन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी मोहन लाल का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चारों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें