फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: काले झंडे लेकर बिजली मंत्री का विरोध करने पहुंचे सरपंचों को पुलिस ने रोका

Tue, 13 Jun 2023 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बिजली मंत्री का विरोध करने के लिए काले झंडे लेकर खड़े सरपंच।
विज्ञापन
चोपटा(सिरसा)। शिव मंदिर धर्मशाला में मंगलवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में बिजली मंत्री रणजीत सिंह गृहमंत्री अमित शाह की रैली का निमंत्रण देने के लिए पहुंचे। इसकी भनक लगते हुए सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल के नेतृत्व में सरपंच काले झंडे लेकर धर्मशाला के पास पहुंच गए। पुलिस ने सरपंचों को धर्मशाला के मेन गेट पर ही रोक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सरपंचों ने गेट पर ही विरोधस्वरूप नारेबाजी शुरू कर दी। उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने कहा की प्रदेश में सरपंचों द्वारा सरकार के मंत्रियों व विधायकों के कार्यक्रमों का विरोध करने का फैसला लिया हुआ है। इसके लिए चोपटा खंड के गांवों में भाजपा-जजपा सरकार का विरोध करने के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरपंचों की मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। विरोध की सूचना मिलने पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सरपंचों के प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए बुलाया। इसके बाद उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल, सरपंच सुभाष कासनियां, जयंत सिंह, मांगेराम ने बिजली मंत्री से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें