फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नई अनाज मंडी में होगी शाह की रैली, एडीजीपी सहित पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा, भाजपा ने तैयार किया रोडमैप

Mon, 12 Jun 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अनाज मंडी में रैली स्थल का निरीक्षण करते एडीजीपी श्रीकांत जाधव व भाजपा नेता गोबिंद कांडा व अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 18 जून को होने वाली रैली को लेकर भाजपा नेताओं व प्रशासन ने नई अनाज मंडी में रैली स्थल का चयन किया है। रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने रोडमैप भी तैयार किया है। इसके अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि रैली की 80 फीसदी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

सोमवार को एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने रैली स्थल का जायजा लिया। एडीजीपी ने यहां पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, वीआईपी एंट्री, आमजन व कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्था को लेकर चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली और रूठकर बैठे वरिष्ठ भाजपा नेताओं को मनाने को लेकर भी अब मंत्रियों के बैठकों का दौर तेज हो गया है। हर दूसरे दिन सिरसा में वरिष्ठ भाजपा नेताओं को मनाने के लिए मंत्री यहां पर पहुंच रहे हैं, ताकि रैली को बल मिल सके।
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा संगठन मंत्री रविंद्र राजू और सुभाष बराला वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा के आवास पर पहुंचे। यहां पर बंद कमरे में बैठक की गई। भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि बताया कि रैली को लेकर शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम और अनाज मंडी का निरीक्षण किया गया था। नई अनाज मंडी में रैली को लेकर जगह का चयन किया गया है। रैली के लिए तैयारियां 80 फीसदी पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष तैयारियां भी जल्द ही पूरी कर दी जाएंगी।



एडीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, रैली में सुरक्षा को लेकर दिए दिशा-निर्देश
एडीजीपी हिसार मंडल श्रीकांत जाधव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हिसार रेंज के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में रैली के दौरान किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी लेकर समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान जहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंध रखी जाए, वहीं यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था को भी पूरी तरह से दुरुस्त रखा जाए। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया, फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, हांसी के पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद के अलावा सिरसा की सहायक पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग तथा फतेहाबाद की सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी किया रैली स्थल का निरीक्षण
भाजपा नेताओं ने पहले खेल स्टेडियम में रैली करवाने को लेकर तैयारियां की गई थी। इसके बाद अब अनाज मंडी में रैली स्थल का चयन किया गया है। जगह का चयन होने के बाद रैली की संयोजक सांसद सुनीता दुग्गल, व्यवस्थापक स्कूली शिक्षा मंत्री कंवरपाल और पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल, भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, देवकुमार शर्मा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें