डबवाली। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को पुलिस की टीमों ने खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन खेलों में गांवों के युवाओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिताएं विशेष रूप से नशे के विरूद्ध युवाओं को जागरूक करने के तहत करवाई गईं थी। प्रतियोगिताओं का आयोजन एसपीओ सतपाल ने गांव डबवाली, एसपीओ राजेश ने गांव हेबुआना, एसपीओ वकील ने गांव आसाखेड़ा, एसपीओ हरगोबिंद ने गांव घुकांवाली, एसपीओ मुकेश कुमार ने गांव मटदादू व एसपीओ जगरूप सिंह ने गांव पन्नीवाला में किया।
जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व खेलों के महत्व के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक है। नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए।
नशा मुक्ति टीम व कंट्रोल रूम के नंबर किए सार्वजनिक
उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन न, 1933 पर कॉल करें। यह पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए ड्रग संबंधित मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करना है। इसके अलावा अपने नजदीकी थाना, चौकी व नशा मुक्ति टीम के मो. न. 9138999731 व कंट्रोल रूम डबवाली 9138999732 पर अपनी शिकायत दे सकते हैं। डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।