फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला थाने में पुलिस कष्ट निवारण कमेटी ने किया मामलों का निपटान

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस की ओर से पुलिस कष्ट निवारण कमेटी का गठन किया गया। इसमें पुलिस कर्मचारियों सहित महिला सदस्य को भी शामिल किया गया है। इसके तहत महिला थाना डबवाली में सोमवार को कष्ट निवारण कमेटी की बैठक हुई। इसमें घरेलू कलह व लड़ाई झगड़े की शिकायतों का समाधान किया गया है।
विज्ञापन


यह कमेटी आगे भी निरंतर पुलिस उच्चाधिकारियों की मार्फत घरेलू कलह सहित अन्य मामलों का निपटारा करती रहेगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की ओर से थाना में आ रही शिकायतों के समाधान हेतु पुलिस कष्ट निवारण कमेटी का गठन किया गया है। इसमें मौजूदा पुलिस कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

इसमें एक महिला सदस्य सुमन बिश्नोई निदेशक बाबा फरीद कंप्यूटर अकादमी मंडी डबवाली को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कमेटी थाने में आ रही लड़ाई झगड़ा व पारिवारिक कलह की शिकायतों सहित व अन्य शिकायतों का दोनों पार्टियों को आमने-सामने बैठाकर समाधान करवाने का कार्य करती है। इसमें कमेटी सदस्यों की ओर से बैठक में कई मामलों का निपटान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें