फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तेजधार हथियार के बल पर पांच युवकों ने की शराब ठेके पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव मैहनाखेड़ा स्थित एक शराब ठेके पर पांच युवकों ने तेजधार हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे सेल्समैन को डरा धमकाकर गल्ला व मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में ढोभी जिला गया बिहार निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह मैहना खेड़ा स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। 24 दिसंबर को अपने साथी कुदलिया जिला चतरा झारखंड निवासी जितेंद्र कुमार के साथ ठेके पर मौजूद था। देर रात करीब डेढ़ बजे पांच बदमाश मेन गेट तोड़ दिया। इसके बाद तेजधार लेकर दो युवक अंदर घुस आए। दोनों युवकों ने उसे धमकाने लगे और गल्ला उठा लिया।

इसमें करीब तीन हजार रुपये थे। इसके बाद दो और युवक अंदर आ गए। उक्त दोनों ने उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में युवकों ने गेट बंद कर दिया और भाग गए। राजेश का कहना है कि लुटेरों के जाने के बाद उसने शोर मचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन






सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी पांचों बदमाश

सेल्समैन राजेश कुमार ने बताया कि ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज कैद हो गई। इसे देखने के बाद पता चला कि इस वारदात में गांव कुत्ताबढ़ निवासी कर्ण, अरुण, मलकीत, साहिल व अजय शामिल थे। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर वीरवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से नकदी व मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें