फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस ने होटलों में जांचा रिकाॅर्ड, हाई रेजोल्यूशन के सीसीटीवी लगाने के निर्देश

Sun, 16 Feb 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस प्रभारी सुरक्षा शाखा उप निरीक्षक सुभाष चंद्र के नेतृत्व में डबवाली पुलिस ने होटल, धर्मशालाओं और कैफे में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने होटल और धर्मशाला संचालकों को काम करने वाले कर्मचारियों और रुकने वाले व्यक्तियों का वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हाई रेजोल्यूशन के सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं।
सुभाष चंद्र ने सभी संचालकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना वैध आईडी कार्ड के कमरा न लिया जाए। रुकने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर रजिस्टर में नोट किया जाए। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

संचालकों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों की वेरिफिकेशन कराएं और नाबालिगों को बिना उनके अभिभावक के कमरे किराए पर न दें।
विज्ञापन

पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि वे अपना मकान किराए पर देने से पहले किराएदार की पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं और सुरक्षा के लिहाज से हाई रेजोल्यूशन वाले सीसीटीवी लगवाकर उनका रिकॉर्ड कम से कम 90 दिनों तक स्टोर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि का सामना होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।
पुलिस ने कहा कि वह नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है और इस तरह के कदम अपराधों की रोकथाम में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें