फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बड़ागुढ़ा में पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च

Sun, 07 Apr 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
फ्लैग मार्च निकालते अर्द्ध सैनिक बल।
विज्ञापन
बड़ागुढ़ा। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। मार्च बड़ागुढ़ा से शुरू होकर रघुवाना, आनंदगढ़, बप्पा, छतरियां,भ॔ंगू, साहूवाला, फतेहपुरिया, शेखुपुरिया तथा पंजुआना से होते हुए वापस बड़ागुढ़ा संपन्न हुआ।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन व सुरक्षा बलों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। थाना प्रभारी ने बताया कि आमजन से अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें