फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजस्थान व पंजाब बॉर्डर एरिया पर बढ़ाई सतर्कता, 27 पुलिस नाके लगाए गए

Sun, 07 Apr 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लगी हुई आचार संहिता को 21 दिन का समय बीत चुका है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से आचार संहिता के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राजस्थान व पंजाब के साथ लगते एरिया में सतर्कता बढ़ाते हुए 27, जबकि 5 अंदरूनी नाके भी लगाए हैं, जिन पर करीब 350 जवानों को तैनात किया गया है। 32 नाकों पर पुलिस मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की मुस्तैदी का परिणाम है कि 21 दिनों के अंदर मादक व आबकारी अधिनियम के तहत 119 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें 127 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत इस अवधि के दौरान 19 अभियोग दर्ज कर 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, तथा उनके कब्जे से 101 किलो चूरापोस्त, 3 किलो 300 ग्राम अफीम, 278 ग्राम हेरोइन तथा 875 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत इस अवधि के दौरान 100 अभियोग दर्ज कर 102 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5406 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब तथा 4335 लीटर लाहन बरामद की है।
लाइसेंस धारकों के हथियार निश्चित समय सीमा के अंदर जमा कराएं
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लाइसेंस धारकों के हथियार निश्चित समय सीमा के अंदर जमा करवाना भी सुनिश्चित करें। इसके अलावा शराब, मादक पदार्थ तस्करों तथा अवैध असलाहधारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाकर विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों की धरपकड़ भी तेज की जाए।
विज्ञापन

राजस्थान व पंजाब पुलिस के साथ समन्वय बना की जा रही कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साथ लगते राज्यों पंजाब तथा राजस्थान के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर साझा रणनीति भी तैयार की गई है। एसपी ने कहा कि शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन कर आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने तथा शांतिपूर्ण चुनाव करवाने में सहयोग करने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनाव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है, तथा जिला भर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें