फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लाइसेंसी पिस्टल चोरी मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव किराड़कोट निवासी व्यक्ति की कार से चोरी हुई लाइसेंसी 32 बोर पिस्टल का मामला एबीवीटी स्टाफ सिरसा ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर चोरी की गई पिस्टल बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि गांव किराड़कोट निवासी अजीत पाल सिंह ने बड़ागुढ़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि अजीत पाल सिंह अपनी लाइसेंसी 32 बोर पिस्टल कार के डैशबोर्ड में रखते थे, जो 23 जून को गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एबीवीटी स्टाफ को सौंपी। स्टाफ ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर ढाणी सवाईपुर गांव बप्पा निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सुमित कुमार ने चोरी स्वीकार की। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें