फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पेड़ से टकराई कार शख्स की मौत

Wed, 18 Feb 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी। रोड़ी से रोहण के बीच मंगलवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भारतीय सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव फग्गू निवासी सुदामा के रूप में हुई है। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव फग्गू निवासी हरजिंदर सिंह (34) जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे, अपने पड़ोसी सुदामा के साथ रोड़ी से सामान लेकर गांव लौट रहे थे। जब उनकी कार रजवाहा पुल के पास पहुंची, तो अचानक वाहन उछल गया और चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुदामा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल हरजिंदर सिंह को उपचार के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिरसा से हिसार रेफर किया गया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर सैन्य अस्पताल दिल्ली भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में जवान का लीवर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। अब तक उन्हें लगभग दस यूनिट रक्त चढ़ाया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें