फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्लाॅट पर कब्जा करने आए लोगों ने मां-बेटे किया हमला, घायल

Fri, 15 Nov 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। गांव फतेहपुरिया में प्लाॅट पर कब्जा करने आए लोगों ने महिला व उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल मां-बेटे को ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का बयान दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव फतेहपुरिया निवासी अन्ना देवी पत्नी आत्मा राम ने बताया कि वह गृहिणी है। उसका गांव में 11 मरले का प्लाॅट है, जिसकी रजिस्ट्री उसके नाम है। बुधवार को वह प्लाॅट में गई तो गांव का अंसू, आर्यन, संत लाल, कृष्ण व तीन अन्य लोग उसके प्लाट में लकड़ियां डाल रहे थे। अन्न देवी का कहना है कि उसने उक्त लोगों से पूछा कि इसके बारे में पूछा तो उक्त लोगों ने कहा कि यह प्लाॅट हमारा है। अन्ना देवी के रोकने पर उक्त लोगों ने उसपर हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके मुंह पर मुक्का लगने से दो दांत टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका बेटा सुरजीत उसे छुड़ाने आया तो हमलावरों ने उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांव वाले एकत्रित हुए तो हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। घायल मां-बेटे को ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का बयान दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें