फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन,गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Fri, 15 Nov 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर में निकाले जा रहे नगर कीर्तन में महिलाएं व यु​वतियां सफाई करती हुईं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गुरु नानक देव महाराज के 555वें प्रकाश गुरुपर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में नगर-कीर्तन निकाला गया। फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप विराजमान किया गया। नगर कीर्तन के साथ चल रहे स्थानीय रागी जत्थों ने ‘ऊंचा दर बाबे नानक दा मैं सोभा सुण के आया’, ‘सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानण होया’, ‘बाबा मझियां चराउंदा दिसदा है, पाणी खेतां नू लाउंदा दिसदा है’ आदि शबदों से पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया।
गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन शहर के मुख्य बाजार घंटाघर चौक, नोहरिया बाजार, भादरा बाजार, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, सदर बाजार से होता हुआ लालबत्ती चौक, गुरु गोबिंद सिंह चौक, अरोड़वंश चौक से होते हुए अनाजमंडी, शिव चौक, सुरतगढ़िया बाजार, घंटाघर चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। इस दौरान व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर पालकी व नगर कीर्तन का स्वागत किया। श्रद्धालु भजन संकीर्तन करते हुए सतनाम वाहेगुरु का जाप कर रहे थे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने आगे-आगे चलकर लगाई झाड़ू
नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बच्चों, युवतियों व महिलाओं ने नगर कीर्तन के आगे-आगे चलकर झाड़ू लगाई। लोगों ने नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान करवाया।

गतका पार्टियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने हिस्सा लिया। चौक चौराहों पर गतका पार्टियों ने तलवार, डंडों, भाल व अन्य अस्त्र शस्त्रों से हैरत अंगेज करतब दिखाए। इनमें अनेक योद्धा छोटी उम्र के बच्चे भी थे, जिनके करतब देखकर लोग तालियां बजाते दिखे। इस दौरान बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन



विशेष समागम और लंगर आज

गुरु नानक देवजी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में विशेष गुरमति समागम और लंगर का आयोजन किया जाएगा। गुरमति समागम में बाहर से ग्रंथियों को बुलाया गया है, जो समागम में भजन कीर्तन करेंगे। समागम का समय शुक्रवार को सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक रखा गया है। रात के समय में दीवान का आयोजन किया जाएगा। इसका समय शाम 7: 30 से लेकर रात 12 बजे तक रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें