फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डीएसपी से मिले 20 गांवों के लोग, बोले - पुलिस ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को रोककर कर रही पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ शिकायत लेकर 20 गांवों से लोग पन्नीवाला मोटा में आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से मिलने पहुंचे। उक्त लोग जब अपनी वहां पहुंचे तो एसपी जा चुके थे।
विज्ञापन

इसके बाद सभी लोगों ने डीएसपी किशोरी लाल को अपनी समस्या के बारे में बताते हुए मांग पत्र सौंपा। गांव खुईयां नेपालपुर, साहुवाला प्रथम, नेजियाखेड़ा, शेखुपुरिया, बुढ़ाभाणा, बप्पां, जोधपुरिया, फतेहपुरिया नियामत खां, कर्मगढ़, पंजुआना व झिड़ी के ग्रामीण शुक्रवार को एसपी से मिलने पहुंचे। ग्रामीण जगतपाल, भूप सिंह, सुरेन्द्र कुमार, तरसेम सिंह, रामपाल, सुरेंद्र कुमार, संदीप सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि वे सभी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में पराली व तूड़ी भरकर गोशालाओं व फैक्टिरियों में लेकर जाते हैं। इस काम से उनका घर चलता है। पुलिस हाईवे पर नाकाबंदी कर उनकी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को रोककर उन पर पर्चे दर्ज कर रही है। ऐसे में गोशालाओं में चारा न पहुंचने के चलते जहां गोवंश के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो रहा है, वहीं उनका भी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि वे दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले लोग हैं। उन्होंने किश्तों पर ट्रैक्टर-ट्राॅली खरीद रखी है। अगर पुलिस इसी तरह से हमारे पर कार्रवाई करती रही तो उन पर आर्थिक संकट आ जाएगा। उक्त लोगों ने डीएसपी से कहा कि अगर इससे यातायात नियमों की अवहेलना हो रही है तो उनके लिए कोई समय निर्धारित कर दिया जाए। उक्त लोगों की सुनने के बाद डीएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस विषय में समस्या का कोई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें