फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में 19 विषयों के लिए होगी पार्ट टाइम शिक्षकों की भर्ती

Wed, 12 Feb 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में एनईपी के तहत बड़े स्तर पर कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्साें के लिए योग्य शिक्षकों की संख्या विश्वविद्यालय के पास पूरी नहीं है। इसलिए विवि प्रशासन की ओर से विभिन्न विषयों के लिए पार्ट टाइम शिक्षकों की मांग की गई है। इसको लेकर विशेष रूप से विवि की साइट पर विज्ञापन जारी किया गया है।

गौरतलब है कि विवि के अंदर विभिन्न कोर्सों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अलग-अलग विभागों के छात्र प्रदर्शन करते रहे हैं। कानून की शिक्षा लेने वाले छात्राओं को सबसे ज्यादा शिक्षकों की समस्या से जूझना पड़ता है। इसको लेकर चार से पांच दिन पहले छात्रों ने विभाग के ताला लगाकर रोष भी जताया था। ऐसे में इस प्रकार की स्थिति विभागों में न पैदा हो। इसलिए विवि प्रशासन की ओर से पार्ट टाइम शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। शिक्षकों के पास पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। विशेष आवेदन के साथ-साथ इन शिक्षकों के साक्षात्कार भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार है शिक्षकों की जरूरत

- कानून

- राजनीतिक विज्ञान

- अंग्रेजी और विदेशी भाषा

- गणित

- पंजाबी

- संस्कृत

- फिजिक्स



- सोशल साइंस



- इकोनॉमिक्स

- बॉटनी

- कैमिस्ट्री

- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

- भूगोल

- इतिहास



वर्जन : विभिन्न विभागों में विषयों को पढ़ाने के लिए पार्ट टाइम शिक्षक रखे जा रहे हैं। पूर्व में भी कोर्स नियमित रूप से चलते रहें, इसलिए शिक्षक भर्ती किए गए थे। छात्राओं की शिक्षा प्रभावित नहीं हो, ऐसे में जल्द ही पार्ट टाइम शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

- डाॅ. राजेश बसंल, कुलसचिव, सीडीएलयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें