फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चेक बांउस मामले में दो माह की कैद व एक लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 12 Feb 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। जेएमआईसी अदालत ने चेक बाउंस मामले में एक व्यक्ति को दो माह की कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी अनुसार जोगराज निवासी गांव बालासर तहसील रानियां से लवप्रीत सिंह रानियां ने एक लाख रुपये नकद उधार लिए थे। उपरोक्त उधार राशि के भुगतान के लिए लवप्रीत सिंह ने एक लाख रुपये का चेक जोगराज के हक में जारी किया था, जोकि लवप्रीत सिंह के खाता में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गया था। इस पर पीड़ित जोगराज ने अपने अधिवक्ता संदीप गोयल के मार्फत जेएमआईसी प्रतीत सिंह ढोंचक की अदालत में इस्तगासा दायर किया था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उपरोक्त लवप्रीत सिंह को दोषी मानते हुए दो महीने की सजा व एक लाख रुपये का जुर्माना के आदेश पारित किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें