फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेटरों ने संचालक के खिलाफ खोला मोर्चा, केबल बंद

Fri, 26 Feb 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केबल आपरेटरों ने केबल संचालक के खिलाफ केबल बंद करने और एडवांस में किराया मांगने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


आपरेटरों ने शहर के सभी सरकारी अधिकारियों के घरों में नि:शुल्क सैट टॉप बॉक्स लगाने के आरोप जड़े हैं।

वीरवार को नगर के सभी केबल आपरेटर स्थानीय टाऊन पार्क में एकत्रित हुए और वहां से बाजारों में नारेबाजी करते हुए शहर थाना पहुंचे।

थाना प्रभारी ने केबल आपरेटरों से बातचीत की और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन कर रहे केबल आपरेटर यूनियन के प्रधान अमर भट्टी, बब्बू सरदार, बिट्टू सरदार, विजय, सत्ता सिंह, बंटी, किरण लूथरा, शिशुपाल, जुगल सैनी, राकेश, कमल गुप्ता, राजू आदि ने कहा कि वे शहर में 70 से 80 केबल आपरेटर हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले करीब दो माह से केबल संचालक उन्हें परेशान कर रहा है। फरवरी तक के रुपये उन्होंने एडवांस में जमा करवा रखे हैं, बावजूद इसके संचालक केबल नहीं चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपरेटरों ने बताया कि 11 फरवरी को उन्होंने डीसी को एक शिकायत पत्र सौंपा था, जिसपर डीसी ने शिकायत को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया था।

उन्होंने बताया कि उन्हें आमने-सामने बैठा कर बात करने कहा गया था पर अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया।

वहीं आपरेटरों का आरोप है कि पिछले दस सालों से संचालक उन्हें कोई रसीद  नहीं देता है। उन्होंने कहा कि बार-बार की जा रही मनमानी को लेकर ही उन्होंने पूरे शहर की केबल काटने का निर्णय लिया और बुधवार रात से सभी कनेक्शन बंद कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें