फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बारिश में चुनिंदा लोग ही पहुंचे प्रॉपर्टी टैक्स भरने, इंतजार करते रहे कर्मचारी

विज्ञापन
 नगर परिषद के टैक्स केश काउंटर रहे खाली, चुनिंदा लोग आये।
विज्ञापन
सिरसा। प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से 10 प्रतिशत की छूट मौजूदा वित्तवर्ष के बिल अदायगी पर दी गई थी। वीरवार को प्रॉपर्टी टैक्स छूट का आखिरी दिन था। इसलिए विशेष रूप से तीन केश काउंटर खोले गए थे, लेकिन इसका कोई ज्यादा लाभ नगर परिषद व शहरवासियों को नहीं हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, बारिश के कारण चुनिंदा लोग ही नगर परिषद में टैक्स भरने के लिए पहुंचे। 70 के आसपास लोग ही प्रॉपर्टी टैक्स छूट का लाभ उठा पाए। जबकि बीते दिन 200 के आसपास लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स भरा था। अब एक अगस्त से बिना छूट के ही शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स भरना होगा।



गौरतलब है कि वीरवार को अलसुबह ही बारिश शुरू हो गई थी। इसलिए बाजारों में कीचड़ व कुछ गलियों में जलभराव भी था। इस कारण लोगों ने घरों से बाहर निकल कर प्रॉपर्टी टैक्स भरना जरूरी नहीं समझा। आसपास के प्रॉपर्टी मालिक व दुकानदार ही अपना प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए आए। ऑनलाइन और कैश दोनों माध्यमों से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने में लोग लगे हुए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, प्रॉपर्टी मालिक ऑनलाइन घर बैठे भी अपनी प्रॉपर्टी का टैक्स भर सकता है। ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से सरकार ने यह सुविधा दी हुई है। बस प्रॉपर्टी मालिक को यूएलबी हरियाणा की साइट पर जाना है और आसानी से अपनी प्रॉपर्टी आईडी व मोबाइल के माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स भर सकते हैं। सरकार ने ऑनलाइन क्यूआर कोड, डेबिट, क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा दी हुई है। बारिश के चलते एक लाख के आसपास ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो पाया।



-

प्रॉपर्टी टैक्स की छूट का लाभ शहरवासी ले सकें, इसलिए केश काउंटर वीरवार को छुट्टी के दिन भी खोल गए थे। बारिश के कारण चुनिंदा लोग ही प्रॉपर्टी टैक्स करने पहुंचे।
विज्ञापन


- सुनील रंगा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें