फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: देसाई बीड़ी के विक्रेता से एक लाख रुपये लूटे

Sun, 19 Jan 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली में पंजाब के साथ लगते क्षेत्र में देसाई बीड़ी के विक्रेता पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला करके एक लाख रुपये लूट लिए गए। उन्हें उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर उनका उपचार करवाया गया।
विज्ञापन

गोल बाजार के पास स्थित चौधरी देवीलाल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भगवान दास मोंगा की दुकान है। उनका घर पंजाब के क्षेत्र में पड़ने वाली गली में स्थित है। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात को भगवान दास दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जब वे अपनी स्कूटी पर घर की ओर जा रहे थे, तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने उन पर पंजाब-हरियाणा सीमा की गली में पीछे से तेजधार हथियार से हमला किया कर दिया। बदमाश उनसे एक लाख रुपये लूटकर भाग गए। सूचना मिलने पर वे उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें