फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा ब्यास प्रमुख के आने की सूचना पर जुटे हजारों श्रद्धालु

Wed, 25 Nov 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख गुरु गुरिंद्र सिंह महाराज के परशुराम रोड स्थित राधा स्वामी भवन में आने की खबर मिलते ही हजारों श्रद्धालु मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते पूरा मार्ग श्रद्धालुओं से जाम हो गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन



जानकारी अनुसार डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंद्र सिंह महाराज सोमवार को सिकंदरपुर स्थित सत्संग घर में आए हुए थे। सोमवार शाम उन्होंने सिकंदरपुर डेरा में श्रद्धालुओं को दर्शन भी दिए। मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं के बीच खबर फैल गई कि गुरु जी सिरसा स्थित राधा स्वामी सत्संग घर में आ रहे हैं।

इस सूचना पर शहर भर के श्रद्धालु राधा स्वामी सत्संग घर में गुरु जी के दर्शनों के लिए पहुंच गए। दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालु राधा स्वामी सत्संग घर के बाहर खडे़ होकर गुरु जी की प्रतीक्षा करते रहे, जिससे यातायात जाम हो गया। कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई, लेकिन जब गुरु जी नहीं आए तो श्रद्धालु अपने-अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन


कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि गुरु जी के सिरसा आने का कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन किसी ने सूचना फैला दी कि वे सिरसा में आ रहे हैं। इसी के चलते श्रद्धालु उनके दर्शनों के लिए सत्संग घर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें