फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला प्रेम विवाह रास नहीं आया, दूसरी को भगा ले गया

Wed, 25 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह में बंधा एक युवक अपनी दूसरी प्रेमिका को ले उड़ा। पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रामबाग के नजदीक रहने वाले 25 वर्षीय सुखदेव ने करीब डेढ़ साल पूर्व फाजिल्कां की रहने वाली एक युवती के साथ लव मैरिज की थी। वह तभी से एक किराये के मकान में अपने पिता के साथ रह रहा था।

दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार चला रहा था। इसी दौरान जंभेश्वर नगर की रहने वाली एक लड़की को उसने प्रेम में उलझा लिया। दोनों में मेल मिलाप बढ़ता गया। आखिरकार सोमवार को मौका पाकर सुखदेव अपनी प्रेमिका को ले भागा। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया।
विज्ञापन


सुखदेव से संबंधों का पता चलने पर परिजनों ने उसे ढूंढा, लेकिन वह घर से गायब मिला। संदेह के आधार पर युवती के पिता ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सुखदेव सिंह के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज करा दिया।

सुखदेव ने प्रेम विवाह किया था। अब फिर वह एक  दूसरी युवती को लेकर फरार हो गया है। उपरोक्त हरकत के बाद उसकी पहली प्रेमिका भी वापस फाजिल्कां लौट गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आत्मा राम, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें