फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन प्रधान के लिए 5 व पार्षद पद के 31 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Sat, 14 Jun 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
वार्ड नंबर 6 से अपना नामांकन भरते उम्मीदवार अमन जैन
विज्ञापन
कालांवाली। करीब 9 साल बाद हो रहे नगर पालिका चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन उपमंडल और तहसील कार्यालय में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को प्रधान पद के लिए 5 और पार्षद पद के लिए 31 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन भरने के दौरान सुभाष गोयल, सुनील अहलावत और जसदीप गोयल अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे शहर में जुलूस निकालते हुए उपमंडल कार्यालय पहुंचे। वहीं, मास्टर फूल चंद लुहानी और मुकेश राजोरिया ने साधारण ढंग से नामांकन भरा। सभी प्रत्याशियों ने शहर के संपूर्ण विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। गौरतलब है कि नामांकन प्रक्रिया के पहले चार दिनों में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

शहर के 16 वार्डों के लिए 31 पार्षद उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
पहली बार सीधे होने वाले प्रधान पद के चुनाव के लिए सुभाष गोयल घोगा, सुनील अहलावत, फूल चंद लुहानी, मुकेश राजोरिया और जसदीप गोयल ने रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम राजेंद्र कुमार को अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। वहीं पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 1 से मंगत नागर व लवली नागर, वार्ड नंबर 3 से पूजा रानी, वार्ड नंबर 4 से सुनील बुमरा, हैप्पी सिंह ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 5 से नेशनल शूटर मनजीत कौर, किरणदीप कौर, सिमरनप्रीत कौर ने, वार्ड नंबर 6 से अमन जैन , राजकुमार , वार्ड नंबर 7 से ज्योति रानी, स्वर्णा देवी, वार्ड नंबर 8 से मधु गोयल ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी के तौर पर रानियां के तहसीलदार शुभम शर्मा को नामांकन जमा करवाया। वार्ड नंबर 9 से दिनेश सिंगला, पारूल मोंगा, कृष्ण जिंदल, दर्शन कुमार, वार्ड नंबर 10 से महेश गर्ग फाजिल्का, सिंकदर बाहिया, वीरपाल कौर , वार्ड नंबर 11 से सुभाष शर्मा, नरेश कुमार, सोनू जिंदल, रेणू गोयल ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 13 से नितिन गर्ग, वार्ड नंबर 14 से कंचन बांसल, वार्ड नंबर 15 से जगमीत सिंह और वार्ड नंबर 16 से विक्की वर्मा, मनिंदर सिंह, बिंदर वर्मा, सुखजिंदर सिंह ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी ओढां के बीडीपीओ अमन मित्तल के छुट्टी पर जाने के कारण नायब तहसीलदार कंवरदीप सिंह को अपना नामांकन जमा करवाया।
विज्ञापन


योग्यता की कमी बनी नामांकन में बाधा
वार्ड नंबर 2 से पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सोनू नागर शैक्षणिक योग्यता पूरी न होने के कारण अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सके। उन्होंने अबोहर से पांचवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की थी। अधिकारियों ने उन्हें दस्तावेजों का सत्यापन कर लाने को कहा है। उन्होंने घोषणा की कि वे 16 जून को सभी कागजातों के साथ अपना नामांकन पत्र जमा करवाएंगे।

नामांकन प्रक्रिया 16 जून तक, मतदान 29 जून को
जानकारी के अनुसार नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो चुकी है, जो 16 जून तक चलेगी। 17 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, और 18 जून को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है। इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन भी होगा। मतदान 29 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 2 जुलाई को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें