फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गाड़ी की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Sun, 19 Apr 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम 7:30 बजे बस अड्डा गांव शाहपुर बेगू के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में काम करने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग गुरमेल की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक गुरमेल सिंह के बेटे शाहपुर बेगू निवासी हरदेव सिंह ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। वे तीन भाई-बहन हैं। उसके पिता 70 वर्षीय गुरमेल सिंह पिछले 12 से 13 वर्ष से डेरा सच्चा सौदा की मोटर नंबर-19 खेत में नौकरी करते थे। वह सुबह 7 बजे मोटरसाइकिल से जाते थे। शाम 7 बजे घर वापस आ जाते थे।
विज्ञापन

18 अप्रैल को पिता गुरमेल सिंह मोटरसाइकिल से मोटर पर जा रहे थे। वह अपने काम पर गया हुआ था। हरदेव ने बताया कि जब वह शाम को 7:30 बजे ऑटो से वापस घर आ रहा था तो कुछ ही दूरी पर उसके पिता भी मोटरसाइकिल से घर की तरफ जा रहे थे। जब वह हनुमान मंदिर बस अड्डा गांव शाहपुर बेगू के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक गाड़ी ने पिता की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद वह मोटरसाइकिल सहित जमीन पर गिर पड़े और उनके सिर, पैर व हाथों पर बहुत ज्यादा चोटें आईं। गाड़ी चालक मौके से भाग गया। हरदेव ने बताया कि उसने किसी तरह से साधन की व्यवस्था की और डबवाली रोड पर निजी अस्पताल में पिता को ले आया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई दीपा रानी के अनुसार गुरमेल के बेटे हरदेव के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें