सिरसा में पर्यवेक्षक सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर पहुंचे। विधानसभा के अनुसार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं से जानने के प्रयास किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बतौर जिलाध्यक्ष किसे नियुक्त किया जाना सही होगा, ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके।
सिरसा जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिलाध्यक्षकों के चयन को लेकर पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं के मन को टटोलने का काम किया। ताकि कांग्रेस पार्टी को जिला स्तर पर मजबूत किया जा सके। इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने आईसीसी कोर्डिनेटर वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह बाघल, विधायक जयवीर वाल्मीकि व विधायक प्रदीप चौधरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर पहुंचे। विधानसभा के अनुसार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं से जानने के प्रयास किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बतौर जिलाध्यक्ष किसे नियुक्त किया जाना सही होगा, ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। कांग्रेस की सिरसा जिले में यह बैठक पूर्णरूप से शांतिप्रिय तरीके से चली। किसी प्रकार का कोई विरोध कार्यकर्ताओं ने नहीं किया ।
सांसद व विधायक भी पहुंचे
बैठक में पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, डाॅ केवी सिंह, वीरभान मेहता, भरत सिंह बैनीवाल, राजकुमार शर्मा, उर्मिल भारद्वाज, संदीप नेहरा, विशाल वर्मा, आनंद बियानी, सुभाष जोधपुरिया आदि नेता मौजूद रहे।