फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अब नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सकों की काबिलियत की होगी परीक्षा, आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पताल 11 बीमारियों का नहीं कर सकेंगे उपचार

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में इलाज के इंतजार में बैठे मरीज। 
विज्ञापन
सिरसा। राज्य सरकार के आदेश ने जिले के निजी अस्पतालों को बड़ा झटका दिया है। अब आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पताल 11 बीमारियों का उपचार नहीं कर पाएंगे। हालांकि, नागरिक अस्पताल में इन बीमारियों का इलाज जारी है। अब स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सरकारी चिकित्सकों की काबिलियत की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

पूर्व में नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ ने कूल्हे का सफल उपचार सस्ती दरों और उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों के माध्यम से किया था। इसके बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई और नागरिक अस्पताल की छवि भी सुधरी। साथ ही, अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं और सुंदरीकरण के साथ विकसित किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखेगा।
सरकार द्वारा निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत बंद की गईं 11 सेवाएं अब नागरिक अस्पताल में जारी रहेंगी। अस्पताल में इन सेवाओं के लिए चिकित्सक उपलब्ध हैं और मरीजों को सस्ती दरों पर बेहतर उपचार मिलेगा। जिले के 77 निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड और चिरायु कार्ड के तहत इलाज लेने वाले मरीजों को सरकार की ओर से पांच लाख रुपये तक का भुगतान किया जाता है। पूर्व में इन सेवाओं का लाभ उठाकर निजी अस्पताल बड़े बिल सरकार को भेजते थे। अब नागरिक अस्पताल में इन सेवाओं का इलाज उपलब्ध होने से सरकारी खर्च में कमी आएगी और मरीजों को आसानी से उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

-
आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पताल में बंद सुविधा
घुटना ट्रांसप्लांट
कूल्हा ट्रांसप्लांट
कान के पर्दे का इलाज
हर्निया ऑपरेशन
अपेंडिक्स ऑपरेशन
एडेनॉइड्स (गला या जीभ की गांठ) का इलाज
बवासीर
टॉन्सिल
अंडकोष में पानी का भर जाना
खतना

नागरिक अस्पताल पर बढ़ेगा बोझ
जिले के नागरिक अस्पताल पर अतिरिक्त मरीजाें का बोझ बढ़ने वाला है। सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड पर मिलने वाली 11 बीमारियों के इलाज को हटा देने से नागरिक अस्पताल में इन 11 बीमारियों के इलाज को लेकर मरीजों की संख्या बढ़ेगी। नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर इलाज लेने के लिए अब तक करीब 50 मरीज आते हैं। वहीं ऐसे में अब मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
-
नागरिक अस्पताल में पहले से ही आयुष्मान कार्ड के तहत मरीजों का इलाज किया जा रहा है। निजी अस्पतालों में 11 बीमारियों के इलाज बंद होने से मरीजों की संख्या बढ़ेगी। - डॉ. पवन कुमार, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
-
निजी अस्पतालों पर इसका कोई खास असर नहीं है। अब मरीजों को इन बीमारियों के लिए भुगतान करना होगा, जो बीमारियां आयुष्मान कार्ड के पैनल में हैं, उनका इलाज हम जारी रखेंगे। - डॉ. सौरभ वालिया, प्रधान, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें