फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अब शिक्षकों को दिया जाएगा बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण

Thu, 17 Oct 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग अब शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण ऑनलाइन एप के माध्यम से दिया जाएगा, जिसमें सभी शिक्षकों का भाग लेना जरूरी है। यह प्रशिक्षण 11 नवंबर तक चलेगा। दीक्षा एप पर दो कोर्स जारी किए गए हैं।



हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से जारी किए गए पत्र के अनुसार ई-लर्निंग को बढ़ावा देने को दीक्षा एप पर शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग का तर्क है कि दीक्षा एप ऑनलाइन शिक्षा को लेकर सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षकों के लिए भी काफी मददगार होगा। जिले में 290 प्राइमरी स्कूल हैं। इन स्कूलों के शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल होंगे। शिक्षकों के लिए एप पर विषयवार पाठ्य सामग्री अपलोड की गई है। यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को दो चरणों में दिया जाता है। पहले चरण में शुरुआती पठन व दूसरे चरण में बड़ी संख्या और स्थानीय मान के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन


शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ई-कंटेंट उपलब्ध करवाने को लेकर जानकारी दी जाती है। शिक्षक ऑनलाइन शिक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।
विज्ञापन






ई लर्निंग को दिया जा रहा है बढ़ावा



शिक्षा निदेशालय की तरफ से ई-लर्निंग को बढ़ावा देने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए दीक्षा पोर्टल पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। दीक्षा पोर्टल पर बेहतर और अधिक कंटेंट के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षकों को बताया जा रहा है कि वह कैसे ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें