फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर से जेवर, नकदी व 150 कारतूस चोरी दो नकाबपोश युवक सीसीटीवी में हुए कैद

Thu, 17 Oct 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीसीटीवी में चोर की तस्वीर।  स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गांव संतनगर में चोर एक मकान में सेंध लगाते हुए लाखों के जेवरात, 35 हजार रुपये व 150 कारतूस चुराकर ले गए। चोरी की वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

घर का मलिक अपनी पत्नी के साथ विदेश में रहता है। यहां पर उसके सुसर घर की देखभाल करते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव मौजूखेड़ा निवासी हरमीत सिंह ने बताया है कि उसकी लड़की राजविंद्र कौर की शादी संतनगर के गुरदेव सिंह के साथ हुई थी। राजविंद्र कौर व गुरदेव सिंह पिछले पांच माह से विदेश में रह रहे हैं। हरमीत सिंह का कहना है कि पीछे से घर की देखभाल वह कर रहा था।
विज्ञापन


बुधवार को वह घर में आया तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। कमरे से सोने की चेन, कड़ा, दो एलईडी, आई पैड, कैमरा, 35 हजार रुपये व 150 कारतूस गायब मिले। हरमीत सिंह ने बताया कि जब उसने पड़ोस में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें दो नकाबपोश युवक मकान के अंदर घुसते दिखाई दिए। इसके बाद उसने वारदात की सूचना रानियां थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें