फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती नहीं देने पर कारोबारी के सीने में घोंपा खंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल मार्ग पर दिनदहाडे़ बाइक सवार पांच युवकों ने एक कारोबारी के सीने में खंजर घोंप दिया। हमले में कारोबारी विशाल गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अपने पिता के साथ सामान्य अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके कारोबारी के सीने से खंजर निकालकर उसकी जान बचाई। घायल के पिता शिवचरण का कहना है कि उसके पुत्र पर हमला बदमाशों को फिरौती देेने से इंकार करने पर हुआ है।
विज्ञापन


घटना के बाद से पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए शहरभर में छापेमार रही है। ढाणी ठाकरों वाली निवासी विशाल गर्ग सामान्य अस्पताल मार्ग पर ढाबा चलाता है और साथ में ही कन्फैक्शरी की दुकान है। शनिवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए पांच युवकों ने कुर्सी पर बैठे विशाल गर्ग पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विशाल ने शोर मचाया लेकिन कोई उसकी सहायता के लिए नहीं आया। इसी दौरान पिता शिवचरण गर्ग ने अपने पुत्र की आवाज सुनी तो वह दौड़ा चला आया। हमलावर युवकाें ने विशाल गर्ग में पेट व सीने में चाकू से कई वार किए, इसमें से एक वार दिल के पास किया और चाकू सीने के अंदर ही धंस गया। शिवचरण को पास आता देख हमलावर युवक मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। पुत्र को खून से लथपथ हालत में सीने में धसे खंजर के साथ ही पिता ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने कहा कि खंजर दिल के बिलकुल करीब धंसा हुआ है, पहले एक्स रे करवाओ। एक्सरे होने तक आधा घंटा बीत चुका था। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों और परिजनाें राहत की सांस ली। डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया और एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद कारोबारी के सीने से खंजर निकाल लिया गया।

घायल विशाल गर्ग के पिता शिवचरण गर्ग ने बताया कि कुछ माह पूर्व अपराधी मामलों में लिप्त थेहड़ निवासी एक बदमाश व उसके 10-11 अन्य साथी उसके पुत्र के पास आए और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी। रुपये नहीं देने के एवज में उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

शिवचरण ने आरोप लगाया कि उन्होंने इसकी शिकायत जेजे पुलिस चौकी में की लेकिन उस समय चौकी प्रभारी महावीर सिंह ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसका परिणाम यह हुआ कि शनिवार सुबह दिनदहाडे़ उसके पुत्र पर बदमाशों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश तो उसे मरा समझ कर भाग चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही जेजे पुलिस चौकी के नवनियुक्त प्रभारी एसआई शिव नारायण शर्मा मौके पर पहुंचे और ड्यूटी डॉक्टर से घायल की स्थिति जानकर शिवचरण गर्ग के शुरुआती बयान लिए। इसके बाद चौकी प्रभारी ने हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने शिव चौक, रानियां गेट, शोरगर मोहल्ला आदि जगहों पर छापे मारे। चौकी प्रभारी का कहना है कि एक युवक उक्त हमलावरों को जानता है। वह शिव चौक के पास रहता है। पुलिस घायल कारोबारी की मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है। कारोबारी के परिजनों का कहना है कि उसे कई धमकी भरे फोन आए थे। कॉल डिटेल से हमलावरों तक पहुंचा आसान हो जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कारोबारी से फिरौती मांगने में जिस थेहड़ निवासी युवक का नाम लिया जा रहा है, वह नामी शूटर है। फिलहाल वह एक हत्या के आरोप में जिला जेल में है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में डीएसपी सिटी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी घटना से जुड़ी जानकारी ज्यादा बता पाएंगे। उन्हें तो इतना पता है कि घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है और पुलिस ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच अभी जारी है। इससे ज्यादा कुछ नहीं बता पाउंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें