फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन गांवों में 9 नशा पीड़ित चिह्नित, उपचार और काउंसिलिंग शुरू

Mon, 12 Jan 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली । डबवाली पुलिस की ओर से थाना सदर क्षेत्र में नशे के खिलाफ विशेष सर्च व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशा पीड़ितों की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। नशा मुक्ति टीम ने थाना सदर क्षेत्र के गांव चौटाला, अबूबशहर और सकता खेड़ा में घर-घर जाकर सर्वे किया और नशा पीड़ितों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सर्च अभियान के दौरान कुल 9 नशा पीड़ित व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इन सभी नशा पीड़ितों का सरकारी अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों की ओर से काउंसिलिंग व उपचार शुरू करवा दिया गया है। टीम द्वारा नशा पीड़ितों के साथ-साथ उनके परिजनों से भी व्यक्तिगत रूप से बातचीत की गई और नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

नशा मुक्ति टीम ने नशा पीड़ितों को आश्वस्त किया कि पुलिस का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं है बल्कि उन्हें नशे की लत से बाहर निकालकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की ओर ले जाना है। टीम ने नशा पीड़ितों व उनके परिजनों को सरकारी व मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्रों में उपलब्ध उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जागरूक किया :
इसके साथ ही टीम की ओर से गांवों के अन्य नागरिकों को भी नशे के खिलाफ जागरूक किया गया गया। उन्हें समझाया गया कि नशा केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए घातक साबित होता है। पुलिस ने आमजन से नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें